home page

तारिक अनवर की पहल पर एनएच 31 को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू

 | 
तारिक अनवर की पहल पर एनएच 31 को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू


कटिहार, 23 फरवरी (हि.स.)। कटिहार सांसद तारिक अनवर ने भारत सरकार के मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी को पत्र लिखकर बिहार के खगड़िया से पूर्णिया राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या - 31 को फोरलेन बनाने हेतु अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री ने उनके आग्रह को सहानुभूति पूर्वक स्वीकार करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर दिया है।

कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि इस अतिमहत्वपूर्ण कार्य के हो जाने से आम जनमानस, छात्रों, रोगियों, व्यापारियों एवं मजदूरों को लाभ मिलेगा। तरीक अनवर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री की ओर से साकारात्मक पहल करने का भरोसा मिला है।

एनएच 31 के फोरलेन बनने के बाद कुरसेला से लेकर कोढ़ा, पूर्णिया तक लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। इस बड़ी परियोजना के क्रियान्वित होने से न केवल छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही में सुगमता होगी, बल्कि व्यापारिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी सीमांचल का इलाका लाभान्वित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह