नालंदा में फंदे से लटका नवविवाहिता की हत्या
| Jun 30, 2026, 18:50 IST
नालंदा, 30 जून (हि.स.)।
जिले के राजगीर थाना अंतर्गत शिव स्थान मोहल्ला में मंगलवार को एक नवविवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली।
मृतका के बहनोई अजय कुमार ने बताया कि 3 माह पहले पूनम ने विक्रम कुमार से प्रेम विवाह रचाया था। पूनम मायके में रहती थी। पति भी ससुराल में रहकर ऑटो चलाता था। शाम में दोनों का आपस में झगड़ा हुआ। इसके बाद कमरे में फंदे पर विवाहिता की लाश मिली। पति फरार है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। अंदेशा है कि पति हत्या कर शव को लटकाकर फरार हुआ है।
थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि खुदकुशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

