home page

सहरसा एवं जमालपुर के बीच नई मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा प्रारंभ

 | 
सहरसा एवं जमालपुर के बीच नई मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा प्रारंभ


भागलपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा सहरसा एवं जमालपुर के बीच एक नई मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

63398/63397 सहरसा–जमालपुर–सहरसा मेमू पैसेंजर दिनांक 7 अप्रैल 2026 से 63398 सहरसा–जमालपुर मेमू पैसेंजर सहरसा से 05:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा परमिनिया हॉल्ट (आ./प्र.: 05:22/05:23 बजे), सोनबरसा कचहरी (आ./प्र.: 05:28/05:30 बजे), बाबा रघुनी हॉल्ट द्वारिका (आ./प्र.: 05:37/05:38 बजे), सिमरी बख्तियारपुर (आ./प्र.: 05:43/05:45 बजे), कोपरिया (आ./प्र.: 05:53/05:55 बजे), फंगो (आ./प्र.: 06:02/06:03 बजे), धमारा घाट (आ./प्र.: 06:09/06:11 बजे), बदला घाट (आ./प्र.: 06:18/06:20 बजे), मानसी जंक्शन (आ./प्र.: 06:38/06:40 बजे), खगड़िया जंक्शन (आ./प्र.: 06:50/06:52 बजे), उमेश नगर (आ./प्र.: 07:01/07:03 बजे), सबदलपुर जंक्शन (आ./प्र.: 07:13/07:15 बजे) तथा मुंगेर (आ./प्र.: 07:45/07:47 बजे) होते हुए 08:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी।

वापसी दिशा में 63397 जमालपुर–सहरसा मेमू पैसेंजर जमालपुर से 21:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा मुंगेर (आ./प्र.: 22:05/22:07 बजे), सबदलपुर जंक्शन (आ./प्र.: 22:20/22:22 बजे), उमेश नगर (आ./प्र.: 22:33/22:35 बजे), खगड़िया जंक्शन (आ./प्र.: 22:46/22:48 बजे), मानसी जंक्शन (आ./प्र.: 23:08/23:10 बजे), बदला घाट (आ./प्र.: 23:21/23:23 बजे), धमारा घाट (आ./प्र.: 23:30/23:32 बजे), फंगो (आ./प्र.: 23:38/23:39 बजे), कोपरिया (आ./प्र.: 23:47/23:49 बजे), सिमरी बख्तियारपुर (आ./प्र.: 00:04/00:06 बजे), बाबा रघुनी हॉल्ट द्वारिका (आ./प्र.: 00:13/00:14 बजे), सोनबरसा कचहरी (आ./प्र.: 00:21/00:23 बजे) तथा परमिनिया हॉल्ट (आ./प्र.: 00:28/00:29 बजे) होते हुए 01:00 बजे सहरसा पहुंचेगी।

यह भी उल्लेखनीय है कि 05509/05510 सहरसा – जमालपुर – सहरसा मेमू स्पेशल ट्रेन की सेवा दिनांक 07 अप्रैल 2026 से समाप्त कर दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर