home page

छपरा में भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का हुआ चुनाव

 | 
छपरा में भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का हुआ चुनाव


छपरा में भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का हुआ चुनाव


सारण, 22 मार्च (हि.स.)। भारत विकास परिषद की छपरा शाखा का सत्र 2026-28 के लिए चुनाव संपन्न हो गया है। शाह बनवारी लाल सरोवर परिसर स्थित वरिष्ठ कल्याण समिति के कार्यालय में आयोजित इस चुनावी सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसमें डॉ मनोज कुमार वर्मा 'संकल्प' को अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार दीपक को सचिव एवं जयंत कुमार सरोगी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. पी.एन. गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर नाथ पाठक ने की जबकि कार्यक्रम का संयोजन ईश्वर प्रसाद द्वारा किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार वर्मा 'संकल्प' ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी सत्र में परिषद की सदस्यता वृद्धि और नई सेवा-परक गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाएगा ताकि समाज के अंतिम पायदान तक पहुँच बनाकर परिषद अपना व्यापक स्थान बना सके। इस अवसर पर संगठन के सक्रिय सदस्यों में श्रीपति परमात्मा, देवेश नाथ दीक्षित, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, शकुंतला देवी, प्रो. डॉ. सुधा बाला, प्रो. डॉ विजय कुमार सिन्हा, भगवती प्रसाद जगाती और चुनमुन सिंह रौशन सहित कई अन्य उपस्थित थे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार