home page

नेत्रदान के लिए स्व. तारकेश्वर प्रसाद भगत के परिजन को किया गया सम्मानित

 | 
नेत्रदान के लिए स्व. तारकेश्वर प्रसाद भगत के परिजन को किया गया सम्मानित


अररिया 05 अगस्त(हि.स.)। स्वर्गीय तारकेश्वर प्रसाद भगत के निधन के उपरांत उनके परिजनों द्वारा किए गए नेत्रदान के प्रेरणादायी निर्णय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए दधीचि देहदान समिति, तेरापंथ युवक परिषद एवं कलवार सेवा ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पहुंचकर परिजनों को सम्मानित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने स्व. भगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी धर्मपत्नी वीणा देवी, पुत्र विवेक भगत एवं विक्की भगत ,पुत्री ब्युटी भगत और दामाद केशव भगत सहित परिवार के अन्य सदस्यों को पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता,भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जयरानी देवी,दधीचि देहदान समिति के जिलाध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल,संरक्षक विनोद सरावगी,पंकज रंजीत, आदर्श गोयल, इंजीनियर आयुष अग्रवाल,कलवार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सीताराम भगत, विन्ध्याचल भगत,आशीष भगत,तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष पंकज नाहटा,नेत्रदान बिहार प्रभारी आशीष गोलछा पीयूष डागा आदि ने अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र एवं नेत्रदान प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि गहरे शोक के बीच भी परिवार ने नेत्रदान का निर्णय लेकर मानवता की सेवा का जो संदेश दिया है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यह निर्णय न केवल किसी दृष्टिहीन के जीवन में नई रोशनी लेकर आएगा, बल्कि समाज में नेत्रदान के प्रति सकारात्मक जागरूकता भी बढ़ाएगा।

दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल ने भगत परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. तारकेश्वर प्रसाद भगत का नेत्रदान समिति के माध्यम से संपन्न होने वाला 27वां नेत्रदान है। उन्होंने कहा कि परिवार ने दुःख की इस घड़ी में भी मानव सेवा को सर्वोच्च स्थान देकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसके लिए पूरा समाज उनका ऋणी रहेगा।

इस अवसर पर नंद गोपाल जायसवाल, संतोष चौधरी, शिवानंद भगत, डोमन भगत सूरज चौधरी ,शुभम फिटकिरीवाला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर