home page

जितना थाना परिसर मे नेपाल पुलिस के साथ समन्वय बैठक

 | 
जितना थाना परिसर मे नेपाल पुलिस के साथ समन्वय बैठक


पूर्वी चंपारण,09 अप्रैल (हि.स.)। जिले के जितना थाना परिसर में गुरुवार को नेपाल पुलिस के चौकी इंचार्ज सुनील कुमार यादव व कृष्णदेव प्रसाद शाह और जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के बीच एक समन्वय बैठक की गयी, जिसका मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी और ड्रग्स तस्करी पर रोकथाम करना रहा। इस बिंदु पर चर्चा करते हुए दोनों निरीक्षक की आपसी सहमति बनी की आज के परिवेश में नाबालिग बच्चों को काम पर लगाने के बात पर गरीब परिवार के बच्चों को लालच देकर मानव तस्करी का प्रयास किया जाता है। साथ ही आज का युवा वर्ग लगातार नशे का शिकार हो रहे हैं,जिससे देखते हुए कुछ तस्करों द्वारा नशीले पदार्थ का तस्करी किया जा रहा है। जिसका शिकार आसानी से युवा वर्ग हो रहे हैं। जिस पर विशेष रूप से अंकुश लगाने की आवश्यकता है। इस मामले में विशेष रूप से निगरानी करते हुए तस्करी पर रोक लगाना है। साथ ही कई और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी।

इस अवसर पर नेपाल पुलिस की ओर से नेपाल प्रहरी राकेश राणा,मदन राय यादव तथा बिहार पुलिस कि ओर से पीटीसी विजय कुमार, डिस्ट्रिक्ट आर्म्स पुलिस सुमित कुमार, महिला हेल्प डेस्क अनन्या कुमारी, सिपाही ओमप्रकाश पासवान सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार