नीट यूजी परीक्षा में सफल छात्र को सवर्ण एकता मंच ने किया सम्मानित
अररिया 21 जुलाई(हि.स.)।
नीट यूजी परीक्षा-2026 में पहले ही प्रयास में सफल हुए अमर्त्य आनंद को सवर्ण समाज एकता मंच ने मंगलवार को सम्मानित किया।फारबिसगंज भागकोहलिया निवासी मनोज झा एवं वंदना देवी के पुत्र अमर्त्य आनंद को सवर्ण समाज एकता मंच के पदाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मौके पर प्रो. क्रांति कुंवर ने कहा कि अमर्त्य आनंद ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे अररिया जिले का नाम गौरवान्वित किया है। ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अमर्त्य आनंद भविष्य में एक अच्छे चिकित्सक बनकर समाज और मानवता की सेवा करेंगे, यही शुभकामना है।
इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि क्षेत्र के अन्य छात्र भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ें। बधाई देने वाले प्रो क्रांति कुंवर, रमण झा, रामनाथ झा, जीतेन्द्र झा, मेजर झा, मिंटू, अमित सिंह, राजेश झा आदि थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

