जिलाधिकारी ने की नशा विरोधी अभियान संबंधित समीक्षात्मक बैठक
| May 22, 2026, 18:11 IST
सहरसा, 22 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित एनसीओआरडी संबंधित समीक्षात्मक बैठक में नशा विरोधी अभियान की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में सभी थाना प्रभारियों को पूर्व की भांति कोरेक्स एवं अन्य प्रचलित नशीले पदार्थों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर छापामारी अभियान के सतत क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया है।
मद्य निषेध जिलांतर्गत कार्यरत तीनो औषधि निरीक्षक भी नशा विरोधी छापामारी अभियान में प्रभावशाली भूमिका का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में अपर समाहर्ता निशांत, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

