home page

शैक्षणिक विकास से ही होगी समृद्ध बिहार की स्थापना : डॉ संतोष मांझी

 | 
शैक्षणिक विकास से ही होगी समृद्ध बिहार की स्थापना : डॉ संतोष मांझी


नवादा , 16 जून (हि.स.)।बिहार के लघु जल संसाधन व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन नवादा जिले के सहयोग जनकल्याण शिविर में शामिल होने के बाद मॉडर्न शैक्षणिक समूह के गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में हिस्सा लिया।

शैक्षिक समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह तथा सचिव डॉ शैलेश कुमार ने मंत्री का स्वागत करते हुए शिक्षा के विकास में उनके योगदान की चर्चा की। प्रभारी मंत्री डॉ संतोष सुमन ने कहा कि शैक्षणिक विकास से ही समृद्ध बिहार की स्थापना होगी ।

उन्होंने कहा कि डिजिटल हेल्थ और नर्सिंग प्रैक्टिस निश्चित तौर पर बिहार में स्वास्थ्य सुधार मिशन में मिल का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की संख्या कम रहने पर नर्सिंग के कर्मचारियों की व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी हैं ।जिससे गरीबों की जान बचती है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा ही रोजगार का सबसे बड़ा माध्यम है ।

अगर सरकारी नौकरी नहीं भी मिली तो नर्सिग की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं कभी बेकार नहीं हो सकते। नवादा के शैक्षणिक विकास में मॉडर्न ग्रुप के अधिकारियों कीसराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि इसी तरह अगर समाज के संभ्रांत लोग सजग हो जाए ,तो बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था का वातावरण समाज में जरूर बनेगा ।

उन्होंने नर्सिंग छात्र-छात्राओं को अपने हुनर पर काबू पाकर बेहतर कार्य करने की नसीहत थी ।उन्होंने कहा कि स्किल व्यक्तित्व की सबसे बड़ी कुजी है। जिसके पास हुनर है, निश्चित तौर पर समाज में वह सुख में जीवन जिएगा। शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज ने कहा कि हमारे संस्थानों में गुणवतापूर्ण शिक्षा की प्राथमिकता है ।निश्चित तौर पर हम छात्र-छात्राओं को बेहतर हुनर देने में विश्वास करते हैं । सचिव डॉ शैलेश कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारे संस्थान की प्राथमिकता है ।इसलिए हमारे बच्चे पूरे बिहार में बेहतर शिक्षा पाकर अपनी पहचान बन चुके हैं।

डिजिटल हेल्थ और नर्सिंग प्रैक्टिस विषयक सेमिनार में विशेषज्ञों ने भी अपने विचार ब्यक्त किया।इस एएनएम और जीएन एम उतीर्ण अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्यामसुंदर शरण, जदयू जिलाध्यक्ष राजकिशोर दांगी आदि उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन