home page

भक्तिमय वातारण में धूमधाम से मनाया गया जानकी नवमी महोत्सव

 | 
भक्तिमय वातारण में धूमधाम से मनाया गया जानकी नवमी महोत्सव


भक्तिमय वातारण में धूमधाम से मनाया गया जानकी नवमी महोत्सव


सुपौल, 26 अप्रैल (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित धतालदास राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में दो दिवसीय मां जानकी नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव का आयोजन जानकी जन्मोत्सव महोत्सव आयोजन समिति एवं आध्यात्मिक सत्संग समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम के रूप में संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया,जो संध्या में हवन के साथ समारोप हो गया।महोत्सव के दौरान दो दिवसीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी की गया।जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन कर निर्णायक मंडली को आकर्षित किया।

रंगोली प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। प्रथम अनन्या आर एस एम,द्वितीय प्रदीष्ट प्रिया सेंट जेवियर्स एवं तृतीय साक्षी कुमारी सेंट जेवियर्स स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

रंगोली प्रतियोगिता के प्रभारी विनय भगत ने अपने प्रयास से कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं निर्णायक के रूप में अरूण चौधरी ने अपनी निष्पक्षता से एक बेहतर निर्णायक की भूमिका अदा की। इधर दीपोत्सव प्रभारी सुजीत पाठक की अगुवाई में पूरे परिसर में हजारों दीपों को प्रज्वलित किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे अधिक दीप महिला मोर्चा भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रुबी जायसवाल द्वारा प्रज्ज्वलित किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद समूचा परिसर तेज चमचमाती हुई रौशनी से जगमगा उठा, जो देखने में काफी मनमोहक लग रहा था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप जलाओ प्रतियोगिता की प्रभारी रूबी जायसवाल एवं सह प्रभारी योगमाया देवी का प्रयास काफी सराहनीय रहा। निर्णायक मंडली द्वारा दीप जलाओ प्रतियोगिता में भी प्रथम सौम्या शर्मा सेंट जेवियर्स, द्वितीय रूबी जायसवाल गृहिणी एवं तृतीय प्रतिज्ञा कुमारी सेंट जेवियर्स स्थान प्राप्त करने वाले एवं प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र