home page

भागलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 31 बेंच में हुआ मामलों का निष्पादन

 | 
भागलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 31 बेंच में हुआ मामलों का निष्पादन


भागलपुर, 09 मई (हि.स.)। भागलपुर में शनिवार को इस वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

लोक अदालत को लेकर भागलपुर व्यवहार न्यायालय में 22 बेंच, नवगछिया में 7 और कहलगांव में 2 बेंच बनाए गए। लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार राजपूत, प्रिंसिपल जज दीपंकर पांडे, जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव समेत कई न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान प्रिंसिपल जज दीपंकर पांडे ने बताया कि लोगों को त्वरित और सरल न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक अदालत का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि पहली बार ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन के लिए जिला स्कूल में विशेष बेंच लगाया गया है, ताकि आम लोगों को सुविधा मिल सके और मामलों का जल्द निपटारा हो।

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, ट्रैफिक चालान सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर