home page

अयोध्या में राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव : सहरसा के समाजसेवी बिमलेश कुमार भगत ‘राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित

 | 
अयोध्या में राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव : सहरसा के समाजसेवी बिमलेश कुमार भगत ‘राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित


सहरसा, 14 सितंबर (हि.स.)।

प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या धाम में आयोजित ‘राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव-2026’ में सहरसा जिले के बनमा ईटहरी प्रखंड अंतर्गत कासिमपुर निवासी सह युवा क्रांति के राष्ट्रीय संयोजक बिमलेश कुमार भगत को ‘राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026’ से नवाजा गया।

उन्हें यह सम्मान रक्तदान और समाजसेवा के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट व निस्वार्थ योगदान के लिए दिया गया है।राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन,अयोध्या द्वारा आयोजित इस भव्य राष्ट्रीय समारोह में सिंगरामऊ स्टेट (जौनपुर) की महारानी डॉ. अंजू सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र कुमार दुबे (उर्फ मिंटू प्रधान) एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से बिमलेश कुमार भगत को 'जय श्री राम' अंकित अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रक्तवीरों को सम्मानित किया। वहीं, निकटवर्ती विधानसभा क्षेत्रों के विधायक अभय सिंह व अजय सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश भर से आए रक्तसेवकों और समाजसेवियों का अयोध्या की पावन धरा पर जुटना गर्व की बात है।नर सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है।

'12 जिले की टीमों ने जुटाया रक्त'

इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से आयी सरकारी ब्लड बैंक की टीमों के सहयोग से व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें देशभर से जुटे समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।रक्तदान के उपरांत सभी रक्तवीरों नेरामलला के दर्शन भी किए।

जिले और संस्था में हर्ष की तरह

बिमलेश कुमार भगत को यह राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर युवा क्रांति सेवा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संरक्षक खगेश कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बिमलेश जी के तप, त्याग और समर्पण से संस्था को पूरे देश में नई पहचान मिली है। संस्थापक सदस्य सुधांशु प्रियदर्शी सहित रूपेश कुमार,अमरथ कुमार,निखिल गुप्ता,अमर गुप्ता,अरुण पोद्दार,दीपक राज,रिक्की जायसवाल, प्रेम राज, अमरजीत कुमार यादव, संदीप यदुवंशी और सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष पंकज निगम ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार