स्कूली बच्चों ने मनाई राष्ट्रीय आरी श्रमिक दिवस
अररिया 09 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में सोमवार को धूमधाम से राष्ट्रीय आरी श्रमिक दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि हर वर्ष 9 मार्च को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय आरी श्रमिक दिवस मनाया जाता है, जो भारतीय आरी कढ़ाई कारीगरों विशेषकर महिलाओं की कला, संस्कृति और आर्थिक योगदान को सम्मानित और सशक्त बनाता है। भारतीय आरी श्रमिक महासंघ द्वारा घोषित यह दिवस पिछले वर्ष बेंगलुरु में पहले अंतर्राष्ट्रीय आरी श्रमिक सम्मेलन के सम्मान में मनाया गया। इसका उद्देश्य आरी कारीगरों को पहचान देना, कौशल विकास को बढ़ावा देना और उनके पारंपरिक शिल्प को संरक्षित करना है। इस दिन की विशेषता यह दिन शिल्पकारों की गरिमा और उनके मेहनत का जश्न मनाता है।इसका महत्व आरी कढ़ाई एक पारंपरिक कला है जिसे आधुनिक अवसर के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है।
मौके पर स्कूल के प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार,शिक्षक रंजीत कुमार मंडल,संजीत कुमार निगम ने भी बच्चों को दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी दी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

