home page

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने जताया शोक

 | 

पटना, 08 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग , बिहार सरकार डॉ. प्रमोद कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नाना पाटेकर का आज 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा, “भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर के निधन से अत्यंत दुःख हुआ। उनके बेजोड़ अभिनय, दमदार आवाज और चार दशकों से अधिक लंबे योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को शक्ति प्रदान करें।” डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने विशिष्ट अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और सशक्त व्यक्तित्व से हिंदी एवं मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से भारतीय फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कला और यादगार भूमिकाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी।

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार की ओर से दिवंगत अभिनेता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार, मित्रों एवं उनके करोड़ों प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त