home page

राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दस खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

 | 
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दस खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक


बिहारशरीफ, 05 नवंबर (हि.स.)। पर्यटक स्थल राजगीर राज्य खेल परिसर में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल एथलेटिक्स प्रतियोगिता (बालिका अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19) 2026-27 का गुरुवार को समापन किया गया।

यह समापन समारोह जिला खेल पदाधिकारी रवि रंजन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बताया जाता है कि बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार के नौ प्रमंडलों एवं एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र की कुल 320 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। जहां प्रमुख स्पर्धाओं के परिणाम में अंडर-17 बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। जहां गोला फेंक में स्वर्ण पदक – अनामिका कुमारी (सारण प्रमंडल), रजत पदक – राधा रानी (तिरहुत प्रमंडल), कांस्य पदक – नंदनी कुमारी (काशी प्रमंडल)। जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक – वैष्णवी कुमारी (पटना प्रमंडल), रजत पदक – लकी कुमारी (पटना प्रमंडल), कांस्य पदक – नंदनी कुमारी (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र)।

- 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक – काजल कुमारी (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र), रजत पदक – शिल्पी कुमारी (सारण प्रमंडल), कांस्य पदक – साक्षी (मगध प्रमंडल)। - डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक – गुड्डी कुमारी, रजत पदक – सृष्टि कुमारी, कांस्य पदक – अनामिका कुमारी (सारण प्रमंडल) को मिला वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक – रिंकी कुमारी (मगध प्रमंडल) को, रजत पदक – मुस्कान कुमारी (पटना प्रमंडल) को कांस्य पदक – पल्लवी कुमारी (भागलपुर प्रमंडल) को मिला साथ हीं 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक – दीपिका कुमारी (तिरहुत प्रमंडल)को रजत पदक – अनुष्का शर्मा (मगध प्रमंडल)को और कांस्य पदक – शिल्पी कुमारी को दिया गया।

समापन समारोह के अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी रवि रंजन ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने एवं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे