पुलिस ने स्मैक सहित दो कारोबारी को दबोचा
| Feb 24, 2026, 17:56 IST
पूर्वी चंपारण,24 फ़रवरी (हि.स.)।
जिले के नकरदेई थाना की पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक कारोबारी 55.11 ग्राम स्मैक व बीस हजार दो सौ रुपए नेपाली रुपए के साथ गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सिरसिया माल निवासी विक्रांत कुमार और, इकरामूल के रूप में हुई है। इसकी जानकारी देते थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर तस्करों के द्धारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर अन्य तस्करों व कारोबारियो की तलाश की जा रही है,वही पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

