home page

सुपौल नगर परिषद में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर जागरूकता बैठक आयोजित

 | 
सुपौल नगर परिषद में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर जागरूकता बैठक आयोजित


सुपौल नगर परिषद में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर जागरूकता बैठक आयोजित


सुपौल, 21 जुलाई (हि.स.)। नगर परिषद सुपौल के सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी सावन कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। बैठक में नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, सभी वार्ड पार्षदों के साथ विद्युत प्रमंडल सुपौल के कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता मौजूद रहे। अधिकारियों ने योजना के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की।

बैठक के दौरान नगर परिषद की ओर से नई शव वाहन सेवा का भी शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने शव वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।नगर परिषद प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार के दौरान किसी मरीज की मृत्यु होने पर उसके पार्थिव शरीर को घर अथवा श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए यह निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सेवा के शुरू होने से जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में राहत मिलने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र