home page

सांसद राजीव प्रताप रूडी ने शंभु कमलाकर मिश्रा व संजय सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

 | 

सारण, 11 अगस्त (हि.स.)। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने भाजपा कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक शंभु कमलाकर मिश्रा और सारण जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सांसद रूडी ने दोनों वरिष्ठ नेताओं के अवसान को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया।

शंभु कमलाकर मिश्रा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े शंभु मिश्रा का स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीयता उनके 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में सदैव मिलती रही। उनकी मधुर वाणी और आत्मीय संबोधन हमेशा स्मरणीय रहेंगे।

वहीं पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह के आकस्मिक निधन पर दुख जताते हुए रूडी ने कहा कि चार दशकों से संजय जी उनके निष्ठावान कार्यकर्ता साथी रहे। उनका हँसमुख व्यक्तित्व और आत्मीय व्यवहार सदैव याद आएगा।

सांसद राजीव प्रताप रूडी ने ईश्वर से दोनों दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपूरणीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार