home page

माउंट ज़ायन स्कूल, पूर्णिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं बोर्ड में 100 प्रतिशत रिज़ल्ट

 | 

पूर्णिया, 16 अप्रैल (हि.स.)।

माउंट ज़ायन स्कूल, सियॉन नगर, पूर्णिया (सीबीएसई, नई दिल्ली से संबद्ध, 10+2 स्तर तक) ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है।

विद्यालय के होनहार छात्र आयुष कुमार ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवम कुमार ने 91.8 प्रतिशत, अथर्व आर्यन ने 90.2 प्रतिशत तथा उज्ज्वल कुमार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस वर्ष की एक और उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि विद्यालय के 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दर्शाता है।

विद्यालय के निदेशक रेव जोस डेनियल एवं प्राचार्या रीना अल्बर्ट ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि से अत्यंत उत्साहित है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए संकल्पित है।

हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह