home page

कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत,कार से शराब और बाइक से प्रतिबंधित मांस निकला

 | 
कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत,कार से शराब और बाइक से प्रतिबंधित मांस निकला


पश्चिम चम्पारण (बगहा),18अगस्त(हि.स.)।बगहा पुलिस जिला के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनहा-रतवल मुख्य मार्ग पर मंझार भड़रवा गंडक दियारा के सामने आज मंगलवार की दोपहर कार और बाइक की आमने-सामने की भयंकर टक्कर हाे गयी। टक्कर इतनी जाेरदार थी कि थाैके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई।

स्थानीय लाेगाें ने घटना की सूचना नदी थाना काे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद माैके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर धनहा पुलिस अंचल निरीक्षक रमाकांत तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना की जांच शुरू की।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार की तलाशी ली,तो कार की डिक्की से शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी ।वही जांच के दौरान दुर्घटनाग्रस्त बाइक पर बोरी में प्रतिबंधित मांस लदा मिला। पुलिस ने इसे भी जब्त कर लिया । हादसे के बाद दुर्घटना के साथ शराब और प्रतिबंधित मांस की बरामदगी का मामला भी जांच के दायरे में आ गया है।

नदी थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार कार चालक परसौनी लक्ष्मीपुर, बिहार का रहने वाला है,उसकी पहचान और पते का सत्यापन किया जा रहा है। मृतक बाइक सवार की पहचान पुलिस कर रही है।. पुलिस दुर्घटना के कारण और बरामद शराब एवं प्रतिबंधित मांस से जुड़े पूरे मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी