home page

सौतेली बेटी ने प्रेम विवाह किया तो मां ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

 | 
सौतेली बेटी ने प्रेम विवाह किया तो मां ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत


भागलपुर, 16 जून (हि.स.)। सौतेली बेटी के द्वारा प्रेम विवाह किए जाने से नाराज़ मां ने जहर खाकर जान दे दी।

मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत भागलपुर के मायागंज अस्पताल में हो गई। मामला, बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के कोहिंडा गांव का है। मृतका की पहचान रीना देवी (45) के रूप में हुई है। वह मोहन दास की पत्नी थी मायागंज अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

पति मोहन ने बताया कि 2002 में डिलीवरी के दौरान पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने रीना से दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी के बाद उनके तीन बेटे हुए पहली पत्नी से एक बेटी थी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी घर से भागकर अपने प्रेमी युवक के साथ प्रेम विवाह कर ली थी। इसी बात से आहत होकर महिला ने जहर खा लिया।

परिजन उन्हें इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मृतका रीना देवी, पूजा कुमारी (19) की सौतेली मां थी। वर्ष 2002 से ही पूजा को पाल-पोसकर बड़ा किया था। वह स्नातक की छात्रा थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर