home page

अग्निशमन विभाग को मिला आधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म फायर टेंडर गाड़ी

 | 
अग्निशमन विभाग को मिला आधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म फायर टेंडर गाड़ी


भागलपुर, 19 जून (हि.स.)। भागलपुर में अग्निशमन विभाग की क्षमता को और मजबूत करने के लिए तिलकामांझी स्थित मुख्य अग्निशमन केंद्र के बेड़े में एक आधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म फायर टेंडर गाड़ी को शामिल किया गया है।

यह गाड़ी ऊंची इमारतों में आग लगने की स्थिति में आग बुझाने के साथ-साथ फंसे हुए लोगों के रेस्क्यू में भी मदद करेगी। इसमें लगा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म कई मंजिलों तक ऊपर पहुंच सकता है।

जिससे फायर कर्मी ऊंचाई वाले स्थानों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इस गाड़ी में हाई प्रेशर वाटर सिस्टम और फोम की सुविधा भी उपलब्ध है। जिससे आग पर तेजी से काबू पाया जा सकेगा। वहीं इसकी 360 डिग्री घूमने की क्षमता राहत और बचाव कार्य को और आसान बनाएगी।

उल्लेखनीय है कि भागलपुर में लगातार बढ़ रही बहुमंजिला इमारतों और बड़े व्यावसायिक परिसरों को देखते हुए इस आधुनिक फायर टेंडर की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसके शामिल होने से शहर में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने में अग्निशमन विभाग को काफी मदद मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर