home page

12 दिन से लापता छात्र सागर मिला वाराणसी में, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

 | 
12 दिन से लापता छात्र सागर मिला वाराणसी में, पुलिस ने परिजनों को सौंपा


कटिहार, 21 अप्रैल (हि.स.)। जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र से 07 अप्रैल को स्कूल से लापता हुए 12 वर्षीय छात्र सागर कुमार को कुर्सेला पुलिस ने 12 दिन बाद वाराणसी से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे के घर लौटते ही बल्थी महेशपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने पुलिस की तत्परता के लिए आभार जताया है।

लोकेशन ट्रैक कर पहुंची वाराणसी

बल्थी महेशपुर निवासी सागर कुमार 7 अप्रैल को स्कूल से गायब हो गया था। शिकायत मिलते ही कुर्सेला पुलिस ने तलाश शुरू की। लगातार छानबीन और तकनीकी मदद से लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस टीम वाराणसी पहुंची और बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया।

परिजनों को सौंपा, जांच जारी

पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर सागर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। वह वाराणसी कैसे पहुंचा और 12 दिन कहां रहा, इसकी जांच की जा रही है।

परिजनों ने कहा- पुलिस की वजह से हमारा बच्चा वापस मिला। 12 दिन कैसे कटे, हम ही जानते हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभियान जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह