home page

पथ निर्माण मंत्री ने मृतक के आश्रितों को सुविधा उपलब्ध कराये जाने को लेकर सचिव को लिखा पत्र

 | 
पथ निर्माण मंत्री ने मृतक के आश्रितों को सुविधा उपलब्ध कराये जाने को लेकर सचिव को लिखा पत्र


भागलपुर , 26 जून (हि.स.)। जिले के विक्रमशिला सेतु पर बीते 23 जून को एक हादसे में मारे गए विनय ईश्वर को लेकर समुचित कार्रवाई के लिए पथ निर्माण मंत्री ईं शैलेंद्र ने शुक्रवार को सचिव पथ निर्माण विभाग को पत्र लिखा है।

उल्लेखनीय है कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त भाग को बेली ब्रिज के माध्यम से अस्थायी रूप से चालू किया गया है। उक्त पुल पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने हेतु एक शेड बनाया गया था। बीते 23 जून को दिन में आये तेज आँधी में उक्त शेड उड़ गया और इसकी चपेट में आने से पुल पर यात्रा कर रहे एक दैनिक यात्री विनय ईश्वर, पिता स्व रास बिहारी ईश्वर की मौत हो गई। स्व विनय ईश्वर, बिहपुर विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत बिहपुर प्रखण्ड के बिहपुर दक्षिणी पंचायत अंतर्गत सोनवर्षा ग्राम के निवासी थे। ये प्रतिदिन मोटरसाईकिल से दुध बेचने के लिए भागलपुर जाते-आते थे।

इस दुर्घटना में स्व विनय ईश्वर की असामयिक मौत हो जाने से इनके परिवार की आजीविका पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। पथ निर्माण मंत्री ने पत्र में इस मामले की तकनीकी जाँच कराते हुए समुचित कार्रवाई की जाए जाने की बात कही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार के घटना की पुनरावृति न हो एवं मृतक के आश्रितों को नियमानुसार सरकारी लाभ/सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाय ताकि इस मुसीबत की घड़ी में उन्हें तत्काल राहत मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर