प्रभारी मंत्री ने पार्टी के पुराने नेताओं के घर जाकर की मुलाकात
अररिया 07 जून(हि.स.)।
बिहार सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद रविवार को नगर परिषद के भगत टोला में जनसंघ काल से ही पार्टी से जुड़े किशुन भगत के घर जाकर उनसे मुलाकात की और उसका कुशलक्षेम जाना।
मंत्री भाजपा के पुराने नेता प्रदीप पासवान के घर भी गए और उनका कुशलक्षेम पूछते हुए पार्टी की वर्तमान स्थिति को लेकर जानकारी ली।मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद के प्रदीप पासवान और किशुन भगत के घर पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया और अंग वस्त्र और बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मौके पर प्रभारी मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि किशुन भगत और प्रदीप पासवान जनसंघ से ही पार्टी से जुड़े रहे और दोनों से उनका व्यक्तिगत पुराना लगाव रहा है।पार्टी को सींचने और उसे सशक्त बनाने में इनलोगों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जब वे अररिया के जिला प्रभारी मंत्री बनाए गए तो उन्होंने अपने पुराने साथियों के बारे में जानकारी ली और उसी के तहत कुशलक्षेम जानने के लिए उनके घर पर पहुंचा।
मंत्री के साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला,प्रदीप पासवान,श्रवण भगत,संजय मल्लिक,विनोद श्रीवास्तव,सोनू भगत आदि साथ थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

