मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद का फारबिसगंज में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
अररिया 16 अगस्त(हि.स.)।बिहार सरकार के पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद का रविवार को फारबिसगंज आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू प्रसाद साह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शंभू प्रसाद साह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता और माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी तथा सरकार के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह अपार स्नेह और सम्मान उनके लिए ऊर्जा का स्रोत है।
उन्होंने ज़िले के विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने अररिया ज़िले के प्रभारी मंत्री के रूप में क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और चौमुखी विकास का भरोसा दिलाया।
मेजबान और वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू प्रसाद साह ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ रामचंद्र प्रसाद के कुशल नेतृत्व में अररिया ज़िला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।स्वागत समारोह में अररिया नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद गौतम साह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल,रजत रंजन,सुरेश केशरी, ध्रुव दास,अविनाश कन्नौजिया अंशु,सुनील चौरसिया, मृत्युंजय झा,नरेश चौधरी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह,लक्ष्मी रंजन,नम्रता सिंह,धीरज पासवान,दीपक शर्मा सहित भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता तथा प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

