home page

मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का कुर्साकांटा और सिकटी दौरा,कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ सुन्दरनाथधाम में की पूजा

 | 
मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का कुर्साकांटा और सिकटी दौरा,कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ सुन्दरनाथधाम में की पूजा


अररिया 09 नवम्बर(हिस.)। बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल सोमवार को कुर्साकांटा और सिकटी प्रखंड का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।कुर्साकांटा और सिकटी पहुंचने पर पूर्व मंत्री एवं सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल और पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में उसका फूलमाला और बुके प्रदान कर स्वागत किया गया।

मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कुर्साकांटा स्थित बाबा सुन्दरनाथधाम मंदिर में पूजा अर्चना भी की।इस दौरान स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी साथ मौजूद रहे।

सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल के आवास पर मंत्री स्थानीय ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।इस दौरान संगठन, क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।

मंत्री पहुंसी के पैक्स चेयरमैन सुनील सिंह के आवास पर भी गए और परिवार वालों से मुलाकात की। पहुंसी पंचायत की मुखिया लक्ष्मी देवी के पति एवं पूर्व मुखिया अनंत कुमार सिंह जी के असामयिक निधन उपरांत उनके पैतृक आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मंत्री ने मुलाकात किया एवं उन्हें सांत्वना दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर