फसल क्षति को लेकर किसानों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
भागलपुर, 01 अप्रैल (हि.स.)। बिहपुर विस क्षेत्र के नारायणपुर, बिहपुर और खरीक प्रखंडों के किसान बीते दिनों के बेमौसम आंधी और बारिश की मार से पूरी तरह से हलकान हो गए हैं। वहीं इस मौसम आंधी और बारिश से हुई फसल क्षति को लेकर भ्रम्ररपुर वार्ड 13 समेत किसानों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को युवा समाजसेवी अधिवक्ता नवनीत झा की नेतृत्व में बिहपुर में विधायक ई शैलेंद्र से मिला और उन्हें आवेदन सौंपा।
किसानों ने विधायक को बताया कि हमलोगों के कसैला बहियार और कोसी दियारा में फसलों खासकर मक्का की क्षति 40 से 70 प्रतिशत तक हुआ है। जबकि क्षति आकलन करने वाली सर्वे टीम द्वारा गलत रिपोटिंग की जा रही है। जो सर्वे रिपोटिंग पूरी तरह से किसान हित के विरूद्ध है। किसानों ने विधायक से मामले में विभाग के अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने और किसानों को फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाने की मांग किया है।
विधायक ने मामले में जल्द से जल्द साकारात्मक पहल करने की बात कही।इस मौक पर भ्रमरपुर और जयरामपुर के शंभु सिंह,गोपालशरण सिंह, किशोर सिंह और सुधीर मंडल आदि किसान मौजूद थे। वहीं युवा समाजसेवी अधिवक्ता नवनीत झा ने विधायक श्री शैलेंद्र को आवेदन देकर बताया कि लक्ष्मीपुर टोला प्रावि गांधी भवन भ्रमरपुर को लक्ष्मीपुर टोला को दूसरे टोला में स्थापित कर दिया गया है। जिससे लक्ष्मीपुर के बच्चों को पठन-पाठन में परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए लक्ष्मीपुर टोला में स्कूल निर्माण कराने की मांग विधायक से की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

