home page

मुख्यमंत्री से मिले अर्जित चौबे, किया अभिनंदन

 | 
मुख्यमंत्री से मिले अर्जित चौबे, किया अभिनंदन


भागलपुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. अर्जित शाश्वत चौबे ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. चौबे ने मुख्यमंत्री को अयोध्या धाम के श्री राम लला का पावन अंगवस्त्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट स्वरूप प्रदान किया।

मुलाकात के दौरान डॉ. चौबे ने बिहार के समग्र विकास एवं प्रगति के लिए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और राज्य को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के उनके प्रयासों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने भागलपुर जिले के समग्र विकास, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर अपनी महत्वपूर्ण बातों को विस्तार से रखा।

डॉ. चौबे ने मुख्यमंत्री को भागलपुर आगमन का सादर आमंत्रण भी दिया, ताकि क्षेत्रीय विकास योजनाओं को गति प्रदान की जा सके और स्थानीय जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्य के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर