home page

'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर बैठक

 | 
'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर बैठक


भागलपुर, 24 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 136वां संस्करण रविवार को देशभर में प्रसारित होगा। इसे लेकर शुक्रवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय पहुंचे, जहां बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में मंत्री इं. शैलेंद्र ने निर्देश दिया कि रविवार को बिहपुर विधानसभा के सभी 316 बूथों पर कार्यकर्ता एवं आमजन सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनें।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद प्रत्येक बूथ से तस्वीरें पार्टी के एप पर अपलोड की जाएंगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि मंत्री इं. शैलेंद्र रविवार को पटना में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनेंगे।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश यादव, जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी, बिहपुर विधानसभा बीएलए-1 इं. कुमार गौरव तथा मेहता सच्चिदानंद ने विश्वास जताया कि पिछले कई अवसरों की तरह इस बार भी बिहपुर विधानसभा 'मन की बात' कार्यक्रम के आयोजन में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा।

इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में 'मन की बात' कार्यक्रम सुनने की अपील की।

वर्चुअल समीक्षा बैठक में दिलीप सिंह, बाल्मिकी मंडल, रंजीत गुप्ता, ब्रजेश शर्मा नागर, ब्रजेश चौधरी, दिलीप महतो सहित अन्य नेताओं ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक में विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के सभी छह मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष तथा सौरव सावर्ण, अमित सिंह, सौरव, सिंटू, रिंकू, लालमोहन, अजय उर्फ माटो, चंद्रकांत चौधरी, अवधेश सनगही एवं मुकेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर