home page

अखिल भारतीय पान महासंघ की बैठक, संगठन विस्तार और एकजुटता पर दिया जोर

 | 
अखिल भारतीय पान महासंघ की बैठक, संगठन विस्तार और एकजुटता पर दिया जोर


भागलपुर, 30 अगस्त (हि.स.)। भागलपुर के चंपानगर स्थित विषहरी स्थान में रविवार को अखिल भारतीय पान महासंघ की जिला बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और पान समाज को पूरी तरह से संगठित करना रहा। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामशकल दास, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तांती और मीडिया प्रभारी ज्ञानु गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन जिला अध्यक्ष संजीव राव द्वारा किया गया। बैठक की शुरुआत से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष रामशकल दास का कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर बल दिया। बैठक के दौरान नए सदस्यों को जोड़ने, संगठन का दायरा बढ़ाने और समाज के कल्याण के लिए एकजुट होकर काम करने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

जिला अध्यक्ष संजीव राव ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के हर वर्ग से संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर