home page

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक

 | 
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक


भागलपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बिहपुर विस के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ईं.शैलेंद्र की उपस्थिति में शुक्रवार को एनडीए कार्यालय बिहपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। जिसमें पार्टी के स्थापना दिवस को मनाने की तैयारी और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

मौके पर विधायक शैलेंद्र ने कहा कि बिहपुर विस में सभी मंडल अध्यक्षों की अगुवाई भाजपा मंडल कार्यालय को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। साथ सभी मंडल भाजपा कार्यकारिणी के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्षों और पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के घर पर पार्टी का झंडा भी फहराया जाएगा।

विधायक ने कहा कि बिहपुर विस में पार्टी का स्थापना दिवस छह से 12 अप्रैल तक त्योहार की तरह मनेगा। वहीं नवगछिया पुलिस जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम ने कहा कि इस मौके पर पार्टी के जिला कार्यालय में धूमधाम से स्थापना दिवस मनेगा।

बिहपुर में एनडीए कार्यालय को फूलों और दीयों से सजाया जाएगा। इस बैठक में पवन यादव, पिंटू कुमार गुप्ता, अजय उर्फ माटो, प्रो.धनंजय मिश्र, सिंटू, लालमोहन औ सदानंद आदि समेत कई नेता और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर