जेपीयू में अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान सम्मेलन में नवीनतम शोध पर हाेगी चर्च
सारण, 12 मार्च (हि.स.)। जय प्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग में आगामी 19-20 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक हुई। यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड ऑनलाइन एवं ऑफलाइन में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। ा
सम्मेलन के संयोजक प्रो. मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न समितियों के सदस्यों ने भाग लिया। आयोजन सचिव डॉ शची मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य केंद्र ऊर्जा, पर्यावरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में रसायन विज्ञान के नवीनतम शोध रहेंगे। इसमें देश-विदेश के प्रख्यात वैज्ञानिक अपने विचार साझा करेंगे, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं संसाधन-विहीन मेधावी छात्रों को नई प्रेरणा मिलेगी।
बैठक में प्रतिभागियों के पंजीकरण, तकनीकी सत्रों के संचालन, आवास तथा परिवहन व्यवस्था की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। सभी सदस्यों ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए आपसी समन्वय और सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

