home page

ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ीकरण को लेकर एसडीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की मीटिंग

 | 
ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ीकरण को लेकर एसडीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की मीटिंग


अररिया 14 जुलाई(हि.स.)।

फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर एसडीएम अभय कुमार तिवारी ने अनुमंडल क्षेत्र के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मंगलवार को विशेष बैठक की।बैठक में राम मनोहर लोहिया पथ के पास एवं रेलवे ढाला के पास किए गए बैरीकेडिंग एवं वन वे को सुचारू रूप से पालन कराना, प्रशासनिक तरीके से गतिविधियों को आगे बढ़ाना एवं नगर परिषद क्षेत्र फारबिसगंज के अलग अलग जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना मुख्य मुद्दा रहा।

अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने बैठक को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोगों की वजह से व्यवस्थाएं बिगड़ती है और इस पर प्रशासन की कड़ी नजर है। वन वे एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है और जल्द ही ऐसी भी व्यवस्था अपनायी जाएगी जिससे फारबिसगंज के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल पायेगा।एसडीएम ने समाज के लोगों से भी ट्रैफिक व्यवस्था सुधार में प्रशासनिक गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी के अलावे अंचल पदाधिकारी, पंकज कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राहुल कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, नगर परिषद के नगर प्रबंधक शशि कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर