home page

मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 24वीं बैठक संपन्न

 | 
मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 24वीं बैठक संपन्न


पटना, 06 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में सोमवार को मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 24वीं बैठक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की बैठक में मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी एवं चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में राज्य के बाहर विभिन्न दुर्घटनाओं में बिहार के 89 मृतकों के आश्रितों एवं 41 गंभीर रूप से घायलों को तथा राज्य के अंदर विभिन्न आपदाओं से हुयी 72 व्यक्तियों की मृत्यु के कारण मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान सहायता राशि के रूप में भुगतान किये गये कुल 4 करोड़ 70 लाख 50 हजार रूपये के व्यय की स्वीकृति दी गयी। बाढ़ राहत शिविरों में जन्म लेने वाले लड़के एवं लड़कियों के जन्म पर तथा शिविरों में रह रहे लोगों के लिये बर्तन एवं वस्त्र आदि के क्रय के लिए 38 लाख 19 हजार 70 रूपये व्यय किया गया है, जिसकी स्वीकृति बैठक में प्रदान की गयी। 14 से 18 वर्ष के वैसे किशोर जिनको बाल श्रम से मुक्त कराया गया है, उनके पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 हजार रूपये प्रति किशोर की दर से 86 लाख रूपये का भुगतान श्रम संसाधन विभाग को किया गया है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आपदा की स्थिति में लोगों की मदद की जाती है। इसके अलावा विविध कार्यों में लोगों की मदद की जाती है। इससे लोगों की काफी सहायता होती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी