home page

अनुकम्पा नियुक्ति समिति की बैठक में रिक्तियों की समीक्षा

 | 
अनुकम्पा नियुक्ति समिति की बैठक में रिक्तियों की समीक्षा


अररिया, 06 मई (हि.स.)। डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में अनुकम्पा नियुक्ति समिति (शिक्षा) की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में अनुकम्पा के आधार पर विद्यालयों में लिपिक एवं कार्यालय परिचारी पदों पर नियुक्ति से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।

इस दौरान समिति द्वारा पूर्व की शेष रिक्तियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि पूर्व की रिक्तियों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाए या अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति की जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा) अररिया द्वारा बताया गया कि अनुकंपा नियुक्ति हेतु लिपिक पद के लिए 19 एवं कार्यालय परिचारी पद के लिए 03 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रक्रियाएं नियमों के अनुरूप एवं पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएं, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को समय पर अवसर मिल सके।

बैठक में डीडीसी समेत प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, सहायक कोषागार पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर