home page

छपरा में स्वगणना अभियान के तहत मेयर ने पोर्टल पर दर्ज किया अपना विवरण

 | 
छपरा में स्वगणना अभियान के तहत मेयर ने पोर्टल पर दर्ज किया अपना विवरण


छपरा में स्वगणना अभियान के तहत मेयर ने पोर्टल पर दर्ज किया अपना विवरण


सारण, 19 अप्रैल (हि.स.)। भारत की आगामी जनगणना को लेकर सारण जिला प्रशासन पूरी तरह 'मिशन मोड' में नजर आ रहा है। प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में स्वगणना को एक व्यापक जन-अभियान का रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को अभियान की शुरुआत करते हुए छपरा नगर निगम के मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने स्वयं का पंजीकरण कर जनभागीदारी का संदेश दिया।

जिला जनगणना कोषांग के कर्मियों की उपस्थिति में मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने अपने आवास पर पोर्टल के माध्यम से स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने आधिकारिक यूआरएल पर लॉगिन कर अपना सटीक लोकेशन दर्ज किया और जनगणना से संबंधित सभी 33 प्रश्नों के उत्तर डिजिटल माध्यम से सबमिट किए। प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें तत्काल एसई-आईडी प्राप्त हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार