home page

वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने अर्पित की पुष्पांजलि

 | 
वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने अर्पित की पुष्पांजलि


पटना, 10 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहिब्बुल हक ने किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

कार्यशाला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों से अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने और समाज के सभी वर्गों तक सेवा कार्यों का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यशाला में अभियान के कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, अभियान संयोजक पिंकी कुशवाहा, भाजपा मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल और मो. नूर आलम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में बिहार के विभिन्न जिलों से आए अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त