home page

मरौना प्रखंड में कॉलेज खोलने की पहल, ऊर्जा सह वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने किया जमीन का निरीक्षण

 | 
मरौना प्रखंड में कॉलेज खोलने की पहल, ऊर्जा सह वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने किया जमीन का निरीक्षण


सुपौल, 09 मार्च (हि.स.)। जिले के मरौना प्रखंड में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में बिहार सरकार के ऊर्जा सह वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को मरोना प्रखंड में प्रस्तावित कॉलेज के लिए चिन्हित जमीन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लिया और कॉलेज निर्माण की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े।

वित्त मंत्री ने कहा कि मरौना प्रखंड में कॉलेज खुलने से आसपास के कई पंचायतों के छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। इससे शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी।

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में कॉलेज खोलने की पहल का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र