home page

मंडल प्रवास के तहत भाजपा युवा मोर्चा की संगठनात्मक बैठक, संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा

 | 
मंडल प्रवास के तहत भाजपा युवा मोर्चा की संगठनात्मक बैठक, संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा


सुपौल, 25 सितंबर (हि.स.)। भाजयुमो के संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से छातापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर पश्चिम, बसंतपुर पूर्व एवं वीरपुर नगर में मंडल प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों के आवास पर पहुंचकर संगठनात्मक बैठक की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया। जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने कहा कि मंडल प्रवास का मुख्य उद्देश्य संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता से सीधा संवाद स्थापित करना, आपसी समन्वय को मजबूत करना तथा युवा मोर्चा की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से जनसेवा के कार्यों को नई गति देने और संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष विशाल कुमार, जिला मंत्री संजीत सिन्हा, मनीष कुशवाहा, कार्यालय मंत्री शिवा चौधरी, बसंतपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता, बसंतपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शंभू पासवान, वीरपुर नगर अध्यक्ष सरवन पोद्दार, सतीश सिंह गुड्डू, विनय सिंह, फूलदेव मेहता, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार गोलू, पवन जायसवाल, रोहित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र