home page

बगहा में 195.96 लीटर शराब बरामद

 | 
बगहा में 195.96 लीटर शराब बरामद


बगहा में 195.96 लीटर शराब बरामद


पश्चिम चम्पारण (बगहा),19सितम्बर(हि.स.)। पुलिस अधीक्षक, बगहा के निर्देश पर पुलिस जिला बगहा में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी और सघन वाहन जांच अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की तथा पांच अभियुक्त को गिरफ्तार की है।

पुलिस के अनुसार पिपरासी थाना क्षेत्र से 155.52 लीटर अंग्रेजी शराब, बगहा थाना क्षेत्र से 42 लीटर अंग्रेजी शराब, गोबर्धना थाना क्षेत्र से 19 लीटर देशी चुलाई शराब, धनहा थाना क्षेत्र से 11.34 लीटर अंग्रेजी शराब तथा चौतरवा थाना क्षेत्र से 8.1 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

थाना-वार उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल 195.96 लीटर अवैध शराब की बरामदगी हुई है। बरामदगी के मामलों में संबंधित थानों द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

बगहा पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी