काला सिंहिया में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16 नावें नष्ट
किशनगंज, 26 जुलाई (हि.स.)। अवैध बालू खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग के खान निरीक्षक सुनील कुमार एवं पहड़कट्टा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से रविवार को छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान काला सिंहिया क्षेत्र में अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही 16 थर्मोकोल से निर्मित नावों को जेसीबी की सहायता से नष्ट कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार इन थर्मोकोल नावों का उपयोग नदी से अवैध रूप से बालू निकालने के लिए किया जा रहा था। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए सभी नावों को ध्वस्त कर दिया, ताकि भविष्य में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
प्रशासन ने अवैध खनन में संलिप्त लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लगातार विभाग के कार्रवाई के बाद भी जिले से भारी मात्रा में अवैध खनन हो रही है हालांकि विभाग कार्रवाई भी करती है।
हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

