home page

महिला आरक्षण बिल के समर्थन में सीवान में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

 | 
महिला आरक्षण बिल के समर्थन में सीवान में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन


सीवान, 25 अप्रैल (हि.स.)।

भाजपा महिला मोर्चा एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आक्रोश मार्च निकाला गया. कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री व्यास देव प्रसाद के आवास पर आयोजित बैठक से हुई, जिसमें पूर्व मंत्री रामा निषाद सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक के उपरांत कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए शहर के जेपी चौक पहुंचे, जहां राहुल गांधी का पुतला दहन कर इंडी गठबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं, जिससे महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर नकारात्मक रवैया अपनाता रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है और सीवान की महिलाओं का यह आक्रोश मार्च इसका प्रमाण है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करती रहेंगी.कार्यक्रम में इंद्रावती देवी, सुमैया शोएब, उषा बैठा, सुनीता गुप्ता, अलका गुप्ता, किरण गुप्ता, नीलम मिश्रा, पुनम गिरी, मीरा कुमारी, सोनी गुप्ता, अर्चना सिंह, उषा सिंह, डॉ. प्रियंका ओझा, शर्मिला देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma