home page

फारबिसगंज में महावीरी झंडा के सफल समापन पर मंदिर के महंत ने समस्त सनातन समाज का जताया आभार

 | 
फारबिसगंज में महावीरी झंडा के सफल समापन पर मंदिर के महंत ने समस्त सनातन समाज का जताया आभार


अररिया 16 सितम्बर(हि.स.)।

फारबिसगंज शहर में ऐतिहासिक एवं पारंपरिक महावीरी झंडोत्सव सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर श्री सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी मंदिर के महंत समेत आयोजन समिति ने भागीदारी करने वाले समस्त सनातन समाज के साथ विधि व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था को लेकर अनुमंडल प्रशासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

बुधवार को मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर मंदिर के महंत पंडित अंगद भूषण दूबे और पंडित अर्जुन दूबे समेत आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि फारबिसगंज की इस गौरवशाली परंपरा को अक्षुण रखने में समाज के हर वर्ग का सराहनीय योगदान रहा। भीषण गर्मी और भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं ने जिस अनुशासन, धैर्य और अटूट आस्था का परिचय दिया, वह पूरे क्षेत्र के लिए मिसाल है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और निरंतर मॉनिटरिंग के लिए प्रशासन की तत्परता काबिले तारीफ रही। पुलिस बल और दंडाधिकारियों की चौबीस घंटे की मुस्तैदी के कारण ही लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु सुरक्षित और सुलभ तरीके से महावीरी झंडे का दर्शन कर सके।महंतो ने इसके साथ ही नगर परिषद प्रशासन को साफ-सफाई और चूने-ब्लीचिंग के छिड़काव,सड़क के मरमती,रात्रि तक प्रकाश की व्यवस्था एवं विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा स्वास्थ्य विभाग को आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए साधुवाद दिया है।

साथ ही शहर के व्यपारियो का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने इस भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं के लिए पानी,चना शर्बतों का स्टाल लगाकर सेवा किया।वही उन्होंने विशेष रूप से महावीरी झंडा शोभा यात्रा संचालन समिति का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने इस महोत्सव को सफल बनाने में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर प्रचार प्रसार किया।भक्तों के बीच जन जागरण कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए दिन रात मेहनत को आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। सभी भक्तों से महंतों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी फारबिसगंज के सभी धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन इसी तरह आपसी भाईचारे और प्रशासनिक सहयोग से सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंजनी मिश्रा,शिवम दुबे,माधव लाल कर्ण,शिवराम शर्मा,अवध कांत मिश्रा मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर