home page

घरेलू गैस के वाणिज्य प्रयोग और कालाबाजारी के आरोप में अबतक तीन प्राथमिकी दर्ज

 | 

सुपौल, 06 अप्रैल (हि.स.)। एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने एवं कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष सहित सभी संबंधित अधिकारी और कर्मी निरंतर उठाव वितरण की निगरानी कर रहे प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के प्रतिवेदन के मुताबिक जिले के 51 गैस एजेंसियों में से 46 गैस एजेंसियों पर अभी एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध है। शेष 05 पर शीघ्र ही गैस की आपूर्ति किये जाने की संभावना है। तेल कम्पनियों द्वारा अस्पताल एवं सरकारी संस्थानों को जिनके पास वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रारम्भ कर दी गयी है।

सोमवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार और प्रभारी सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण ने बताया कि जिला प्रशासन एलपीजी गैस सिलेंडरों की ससमय उपलब्धता हेतु गैस वितरक कम्पनियों से लगातार संपर्क में है। अभी जिले के गैस एजेंसियों के पास लगभग 13808 गैस सिलेंडरों का भंडार मौजूद है। 5 अप्रैल को लगभग 3037 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है। अभी तक 23798 उपभोक्ता को बुकिंग की गैस आपूर्ति की जानी है।

कुल 51 एलपीजी एजेन्सी में से 22 की जांच की गई है। 19 अन्य होटलों / प्रतिष्ठानों पर जांच एवं छापेमारी की गई है। समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सुपौल में घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडरों के उठाव वितरण के निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 06473-224005 है ।6 अप्रैल को जिला नियंत्रण कक्ष में 08 शिकायतें / जानकारी प्राप्त करने हेतु कॉल प्राप्त हुआ है। सभी संबंधितों के शिकायतों का निष्पादन करा दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र