home page

नाबालिग का यौन शोषण करने वाला युवक पहुंचा सलाखों के पीछे

 | 
नाबालिग का यौन शोषण करने वाला युवक पहुंचा सलाखों के पीछे


अररिया 30 अगस्त(हि.स.)। जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है,जिसमें अपनी पहचान छिपा नाबालिग हिन्दू लड़की को प्रेम के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया।जानकारी मिलने के बाद सिमराहा थाना क्षेत्र के मदारगंज का रहने वाला मो.समीन का पुत्र मो. कादरी के खिलाफ थाना में पोस्को एक्ट के तहत कांड दर्ज कराया गया,जिस पर सिमराहा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लव जिहादी युवक कादरी को गिरफ्तार कर रविवार को सलाखों के भीतर पहुंचा दिया।

नाबालिग युवती सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पश्चिम पंचायत की रहने वाली है।

मामले को लेकर पीड़िता की मां ने सिमराहा थाना पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मदारगंज निवासी 21 वर्षीय युवक ने सिमराहा स्थित एक मोबाइल दुकान पर काम सीखने के दौरान उनकी नाबालिग बेटी का मोबाइल नंबर धोखे से हासिल कर लिया। इसके बाद वह कथित रूप से उससे बातचीत का सिलसिला शुरू किया।

पीड़िता की मां का कहना है कि जब उनकी बेटी ने युवक से उसका नाम और पता पूछा तो उसने कथित तौर पर अपना नाम बदलकर कुर्साकांटा के सुन्दरीमठ का रहने वाला संतोष कुमार पिता बबलू मंडल बताया। इसी पहचान के आधार पर उसने लड़की को शादी का भरोसा दिलाया। बाद में दोनों के बीच संबंध बने। पीड़िता की मां का आरोप है कि इसी दौरान उसकी बेटी गर्भवती हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ, जब गांव के कुछ लोगों ने युवक को पहचान लिया और उसके लगातार गांव आने-जाने को लेकर पूछताछ की।

ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां कथित रूप से सदमे में बेहोश हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। ग्रामीण ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और जांच शुरू की। वहीं सिमराहा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर