लोक शिकायत की द्वितीय अपील के 19 मामलों की डीएम ने की सुनवाई
सुपौल, 25 नवंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी सावन कुमार ने मंगलवार को लोक शिकायत निवारण से संबंधित द्वितीय अपील के कुल 19 मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान चार मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं, 14 मामलों में अगली सुनवाई के लिए 1 दिसंबर 2026 तथा एक मामले में 8 दिसंबर 2026 की तिथि निर्धारित की गई।
सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित मामलों की जानकारी ली तथा शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया की समीक्षा की। मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, शिक्षा, सुपौल कार्यालय वेश्म में उपस्थित रहे। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राघोपुर, त्रिवेणीगंज एवं छातापुर के अंचल अधिकारी तथा बसंतपुर के राजस्व अधिकारी सुनवाई में शामिल हुए।
जिलाधिकारी ने लोक शिकायत से संबंधित मामलों की सुनवाई के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई एवं मामलों के निष्पादन पर जोर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

