home page

होली से पहले कटिहार में शराब तस्करों पर नकेल, 4 गिरफ्तार

 | 
होली से पहले कटिहार में शराब तस्करों पर नकेल, 4 गिरफ्तार


कटिहार, 23 फरवरी (हि.स.)। होली पर्व के मद्देनज़र कटिहार मद्य निषेध विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान में कटिहार जंक्शन एवं परिसर से दो अभियुक्तों सौरभ सरकार और इंद्रदेव तांती को एक बाइक और 95.640 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा बलरामपुर थाना के किरौरा एवं लोहागड़ा से सिकंदर कुमार और रामकुमार को 10.500 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

मद्य निषेध अधीक्षक ने बताया कि छापामारी में कुल 112.140 लीटर विदेशी शराब व बीअर और एक बाइक जब्त की गई है। बारसोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से 6 लीटर बीयर जब्त कर एक अज्ञात मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कटिहार जिला के संवेदनशील जगहों पर गश्ति व छापामारी लगातार की जा रही है, ताकि होली पर्व के दौरान जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

मद्य निषेध विभाग के अधिकारी ने बताया कि होली पर्व के दौरान जिले में शराब की तस्करी और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में आम जनता का सहयोग भी बहुत महत्वपूर्ण है, और वे लोगों से अपील करते हैं कि वे शराब तस्करी की जानकारी पुलिस को दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह