home page

139 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

 | 

कटिहार, 21 मार्च (हि.स.)। जिले के रोशना थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो सवार व्यक्ति बंगाल से अवैध शराब लेकर महानंदा चेक पोस्ट की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ महानंदा चेक पोस्ट के पास वाहन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान एक बोलेरो सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर 139.860 लीटर विदेशी शराब और एक बोलेरो बरामद हुआ।

गिरफ्तार तस्कर रौशन कुमार (थाल्हा, बेलदौर, खगड़िया) है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, तस्कर बंगाल से शराब लाकर कटिहार और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह