home page

सिकटी पुलिस ने तस्करी कर लाए गए 149 बोतल शराब किया जब्त

 | 
सिकटी पुलिस ने तस्करी कर लाए गए 149 बोतल शराब किया जब्त


अररिया 25 मई(हि.स.)। जिले की सिकटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को सिकटी पेट्रोल पंप के समीप बांस झाड़ी के पास भारी मात्रा मे मोटर साइकिल के पीछे लदे नेपाल निर्मित शराब जब्त की। वही पुलिस की टीम को देखते ही शराब तस्कर मक्का खेत होते हुए भागने में सफल रहा।

पुलिस ने जब बाइक की तलाशी ली तो उसमें कुल 149 बोतल नेपाल निर्मित विभिन्न ब्रांडों के शराब बरामद हुए।

पुलिस ने बाइक और शराब जब्त कर अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

सिकटी के थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मामले में कांड दर्ज कर लिया गया है और शराब तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के साथ ग्रामीण इलाकों में शह देने वाले ग्रामीणों की भी पहचान की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर